अलकायदा से जुड़े आतंकवादी गुट ने वाघा सीमा पर आत्मघाती बम हमले की जिम्मेदारी ली

अलकायदा से जुड़े आतंकवादी गुट जनदुल्ला ने कल शाम पाकिस्तान में वाघा सीमा के निकट हुए आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इस घटना में मृतकों की संख्या 55 हो गई है, जिनमें 11 महिलाएं

और तीन सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर ध्वज उतारने के कार्यक्रम तुरंत बाद एक आत्मघाती हमलावर ने जबर्दस्त बम विस्फोट किया, जिसमें करीब दो सौ लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक ने बताया है कि सीमा पर बड़ी संख्या में लोग रेंजर्स का ध्वज समारोह देखने के बाद लौट रहे थे तभी एक निकास द्वार के निकट आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *