आदर्श आचरण संहिता के प्रकरणों में दृढ़, विनम्र और निष्पक्ष रहें

नगरीय  निकाय निर्वाचन-2014 में आदर्श आचरण संहिता के प्रकरणों में अधिकारी दृढ़, विनम्र और निष्पक्ष रहें। ऐसे सभी प्रकरण पर बिना किसी भेदभाव के कार्यवाही करें। आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री आर. परशुराम

ने यह निर्देश सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन की तैयारियों की वीडियो-कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के दौरान दिये। श्री परशुराम ने कहा कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक मिलकर कानून व्यवस्था की सतत समीक्षा करें। क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन की पहचान और वल्नरेबल मेपिंग शीघ्र करें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को बिजली बिल और नगरीय निकाय के करों के अदेय प्रमाण-पत्र उपलब्ध करवाने के लिये फेसिलिटेशन डेस्क स्थापित करें। चेक-लिस्ट के अनुसार कार्यवाही करें। ईव्हीएम का रेण्डमाइजेशन समय पर करें। श्री परशुराम ने कहा कि जिन नगरीय निकाय में निर्वाचन नहीं हो रहा है, वहाँ जन-सुनवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूरे जिले के जमा करवाये जायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *