बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज शुरूआती कारोबार में पहली बार 28 हजार के आंकड़े को पार कर गया। अब से कुछ देर पहले सेंसेक्स 72 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 27 हजार 932 पर था।
कंपनियों के अच्छे परिणामों की आशा से निवेशकों की लिवाली के कारण बाजार में तेजी का रूख है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण भी ऐसा हुआ है।