महाविद्यालयों में प्रवेश के लिये विद्यार्थी सावधानीपूर्वक ऑनलाइन पंजीयन करें। इस बार विद्यार्थियों द्वारा केवल एक बार ही पंजीयन किया जा सकेगा। सत्यापन करने के बाद पंजीयन में दी गई जानकारी एवं वरीयताओं को किसी भी स्थिति में बदलना संभव नहीं होगा। संयुक्त संचालक उच्च शिक्षा ने कहा है कि विद्यार्थी आवेदन-पत्र भरने के पूर्व सभी निर्देश का भलीभाँति अध्ययन जरूर करें।