मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को आज यहाँ जम्मू-काश्मीर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिये आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से एक लाख 51 हजार रूपये का चेक सौंपा गया। यह राशि आईसेक्ट विश्वविद्यालय
के विद्यार्थियों, अध्यापकों और कर्मचारियों ने इकट्ठी की है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता भी उपस्थित थे।