प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह वाराणसी में गंगा किनारे अस्सी घाट जाएंगे। श्री मोदी अस्सी घाट पर स्वच्छ भारत-स्वच्छ गंगा अभियान को बढ़ावा देने और लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जाएंगे।
वे आध्यात्मिक गुरु श्री आनंदमयी मां के आश्रम स्थित एक अस्पताल भी जाएंगे। प्रधानमंत्री दो दिन की यात्रा पर कल वाराणसी पहुंचे थे। श्री मोदी ने कल रात नगर के प्रमुख नागरिकों और बुद्धिजीवियों से वाराणसी को विश्व का सबसे साफ-सुथरा नगर बनाने के लिए माहौल तैयार करने की अपील की।