बीमार का उपचार शासन की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रत्येक बीमार व्यक्ति को इलाज मिलना उसका मौलिक अधिकार होना चाहिये। कल्याणकारी राज्य व्यवस्था में शासन की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक व्यक्ति का उपचार हो।

श्री चौहान आज इंडियन ऐसोसिएशन ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट, वर्नालॉजिस्ट एण्ड लेप्रोलॉजिस्ट की दो दिवसीय 20वीं स्टेट कान्फ्रेंस ‘क्यूटिकॉन – एम.पी. 2014’ को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सुन्दर दिखना मानव की नैसर्गिक इच्छा है। इसी लिए निरोगी काया को पहला सुख माना गया है। त्वचा की देखभाल बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। जिसमें चर्म रोग विशेषज्ञ की विशिष्ट भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जरूरतमंद गरीब व्यक्ति के उपचार के लिये अनेक योजनाएँ संचालित की हैं। नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श, जाँच और औषधि उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है। गम्भीर रोगों के उपचार के लिये राज्य बीमारी सहायता एवं अन्य योजनाएँ संचालित हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *