गोवा के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली

श्री लक्ष्‍मीकांत पारसेकर को गोवा के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। राज्‍यपाल मृदुला सिन्‍हा ने उन्‍हें आज शाम राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री पारसेकर के साथ नौ मंत्रियों ने भी शपथ

ली है। दस सदस्‍यों वाली मंत्रिपरिषद में आठ मंत्री भाजपा से और दो उसकी सहयोगी महाराष्‍ट्रवादी गोमांतक पार्टी से हैं। पर्रिकर सरकार के सभी मंत्रियों को नई मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। श्री फ्रांसिस डिसूज़ा को उपमुख्‍यमंत्री पद पर बरकरार रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *