मदरसा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएँ 15 नवम्बर से

मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड एवं राज्य ओपन स्कूल द्वारा संचालित 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाएँ 15 नवम्बर से प्रारंभ होंगी। परीक्षा का टाइम-टेबल एवं प्रवेश-पत्र राज्य ओपन स्कूल

की वेबसाइट http://www.mpsos.nic.in/ से डाउनलोड किये जा सकेंगे। डाउनलोड किये गये प्रवेश-पत्र पर परीक्षा केन्द्र के प्राचार्य के प्रति-हस्ताक्षर सील सहित करवाने होंगे। ऐसा नहीं करने पर प्रवेश-पत्र मान्य नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *