प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। लगभग बारह नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। गोवा के मुख्यमंत्री पद से कल इस्तीफा देने वाले श्री मनोहर पर्रिकर को मंत्रिमंडल में स्थान मिलना
लगभग तय है। मंत्री पद के लिए जो अन्य नाम सुर्खियों में हैं, उनमें भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, हरियाणा से पार्टी नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह, पार्टी महासचिव जे. पी. नड्डा, पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा और पार्टी सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, हंसराज अहीर, रामकृपाल यादव, गिरिराज सिंह तथा अनुराग ठाकुर शामिल हैं।