विश्‍वनाथन आनंद दूसरी बाजी में मैग्‍नस कार्लसन से हारे

भारत के ग्रैंडमास्‍टर विश्‍वनाथन आनंद रूस के सोच्चि में चल रही विश्‍व शतरंज चैंपियनशिप में दूसरी बाजी हार गये हैं। मौजूदा चैंपियन नॉर्वे के मैग्‍नस कार्लसन ने काले मोहरों से खेलते हुए आनंद को मात दी।

12 बाजियों के मैच में कार्लसन की यह पहली जीत है। आज विश्राम का दिन है और मैच की अगली बाजियां कल से शुरू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *