उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने आज सुबह नेहरू नगर में साँई मंदिर के पास पार्क की सफाई की। श्री गुप्ता ने 6 निर्माण कार्य का भूमि-पूजन भी किया। श्री गुप्ता ने दुर्गा नगर कोटरा
में बीजासन बस्ती में ढाई लाख की लागत वाली सी.सी. सड़क का भूमि-पूजन किया। उन्होंने पंपापुर हर्षवर्धन नगर में 4 लाख की लागत की सी.सी. रोड, चक्की चौराहा में 4 लाख की लागत से नाली निर्माण का भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने शिवाजी नगर में लगभग 11 लाख की लागत से चार भुजा मंदिर के सामने पेविंग ब्लाक लगाने और अन्य तीन कार्य का भी भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिये। इस दौरान क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।