युवाओं को उद्योग लगाने में सहायता देने वाला पहला राज्य है मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश युवाओं को उद्योग लगाने के लिये एक करोड़ रूपये तक सहायता करने वाला पहला राज्य है। उद्यमिता के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिये सौ करोड़

रुपये की राशि के वेंचर केपिटल फण्ड की स्थापना की गई है। उन्होंने उद्यमियों, उद्योग क्षेत्र के प्रतिनिधियों और प्रतिभाओं का आव्हान किया कि वे मध्यप्रदेश के विकास और नव-निर्माण में भागीदार बनें। श्री चौहान आज यहाँ प्रतिभाशाली उद्यमियों और उद्योग क्षेत्र की हस्तियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश के प्रतिष्ठित नवदुनिया, नई दुनिया और दैनिक जागरण समाचार पत्र समूह द्वारा विशेष उलब्धियाँ हासिल करने वाले उद्योगपतियों के लिये सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *