मुख्यमंत्री ने गोद में खेलाया मजदूर का बेटा

मुख्यमंत्री निवास पर खेल रहे मजदूर के नन्हे बच्चे को देख कर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान निवास से नीचे आये। उन्होंने बच्चे को गोद में उठाया। बाल दिवस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आज यह पहला कार्य था।

मुख्यमंत्री ने बच्चे के पिता अनिल भाबर तथा माँ सुनीता से स्वास्थ्य, टीकाकरण आदि की जानकारी ली। उन्होंने निवास में पदस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये कि बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाय। बच्चे का जन्म यहीं शासकीय अस्पताल में हुआ था। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि अस्पताल का कार्ड देखकर बच्चे का आवश्यक टीकाकरण कराया जाय। इस डेढ़ वर्षीय बच्चे का नाम माता-पिता ने राज रखा है। राज को आज मुख्यमंत्री ने गोद में उठाकर खेलाया भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *