मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जीवन शैली में सुधार कर मधुमेह से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ मधुमेह से प्रभावित बच्चों को संबोधित कर रहे थे। ये बच्चे मुख्यमंत्री
से मुलाकात के लिये मुख्यमंत्री निवास पहुँचे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों को कहा कि खूब पढ़ें और चिंता नहीं करें। मधुमेह का इलाज किया जा सकता है। इसके लिये जीवन शैली में सुधार करें और खान-पान का ध्यान रखें। इस मौके पर कृष्णा डायबिटीज चेरिटेबल एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन के डॉ. शचिन गुप्ता भी उपस्थित थे।