अरूणिमा सिन्हा पहली विकलांग खिलाड़ी

अरूणिमा सिन्हा माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय विकलांग खिलाड़ी बन गयी हैं। राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वालीबाल खिलाड़ी पच्चीस वर्षीय अरूणिमा को कुछ आपराधिक तत्वों ने १२ अप्रैल २०११ को ट्रेन से फेंक दिया था जिस कारण वह अपना पैर गंवा बैठी थी। उन्होंने कल सुबह १० बजकर ५५ मिनट पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह की। अरूणिमा को बछेंद्री पाल ने प्रशिक्षण दिया था जो माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली भारत की पहली महिला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *