आज अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जैव विविधता से संबंधित मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जीवन में पानी के महत्व पर प्रकाश डालने के लिए इस वर्ष का विषय रखा गया है – जल और जैव विविधता। संयुक्त राष्ट्र ने भी वर्ष २०१३ को अंतरराष्ट्रीय जल सहयोग वर्ष के रूप में घोषित किया है। इसका उददेश्य जल आपूर्ति की समस्याओं की ओर दुनिया का ध्यान दिलाना है। दुनिया के कई देश पानी की कमी का सामना कर रहे हैं और भविष्य में कई अन्य देशों को भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ेगा।