भारत की साइना नेहवाल और के. श्रीकांत ने चाइना ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन का खिताब जीत लिया है। महिला सिंगल्स के फाइनल में साइना ने जापान की अकाने यामागूची को 21-12, 22-20 से हराया।
पुरूषों के सिंगल्स फाइनल में श्रीकांत ने चीन के लिन डैन को 21-19, 21-17 से हराकर पहली बार सुपर सीरीज का खिताब जीता।