प्रधानमंत्री जन-धन योजना

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री जन-धन योजना का पूरी तत्परता से क्रियान्वयन किया जा रहा है। उज्जैन के बाद अब खण्डवा और इंदौर जिले के सभी परिवार बेंकों से जुड़ गये हैं। खण्डवा जिले में सभी 2 लाख 66 हजार 655 परिवार

के बेंक खाते खुल चुके हैं। जिले में पहले से ही 2 लाख 28 हजार 376 परिवार के बेंक खाते थे। प्रधानमंत्री जन-धन योजना लागू होने के बाद शेष 38 हजार 279 परिवार के बेंक खाते खुल गये हैं। सभी नये खातेदारों को रूपे-कार्ड भी उपलब्ध करवाये जा चुके हैं। इसी तरह इंदौर जिले में भी सभी परिवारों के पास अब बेंक खाते हो गये हैं। जिले में कुल 6 लाख 49 हजार 540 परिवार में से 3 लाख 70 हजार 356 परिवार के पास पहले से ही बेंक खाते थे। अभियान के दौरान शेष 2 लाख 79 हजार 184 परिवार के खाते खोले गये। अब इंदौर जिले में कोई भी परिवार बिना बेंक खाते के नहीं है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि के लिये खण्डवा जिला कलेक्टर श्री एम.के. अग्रवाल और इंदौर के कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी के साथ-साथ खण्डवा के अग्रणी जिला प्रबंधक श्री टी.ए. खान, बेंक ऑफ इण्डिया और इंदौर के अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मुकेश भट्ट को बधाई दी है। उन्होंने इस कार्य से जुड़े बेंक कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों को भी इस उपलब्धि के लिये बधाई दी है। उन्होंने सभी जिलों से उज्जैन और खण्डवा की तरह शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *