25 जनवरी को मनाया जायेगा मतदाता-दिवस

मजबूत लोकतंत्र एवं सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये आगामी 25 जनवरी, 2015 को भोपाल में राष्ट्रीय मतदाता-दिवस का राज्य-स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही 53 हजार से अधिक मतदान-केन्द्र पर भी मतदाता-दिवस मनाया जायेगा।

राज्य-स्तरीय मतदाता-दिवस के कार्यक्रमों की तैयारी के संबंध में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एस.एस. बंसल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बताया गया कि राज्य-स्तरीय समारोह सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शिवाजी नगर में होगा। इस मौके पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी में डीएव्हीपी द्वारा प्रदेश में मतदाताओं को जागरूक किये जाने के लिये किये जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जायेगा। साथ ही जिला-स्तर तक प्रमुख रूप से निबंध, वाद-विवाद, स्लोगन, चित्रकला एवं सुंदर लेखन प्रतियोगिताएँ होंगी। प्रतियोगिताएँ स्कूल एवं कॉलेज-स्तर पर होंगी। इनके विषय भारत वर्ष में महिला सशक्तीकरण से लोकतंत्र मजबूत, वोटर-लिस्ट में नाम एवं पहचान-पत्र होना गर्व का विषय, राष्ट्रीय मतदाता-दिवस सशक्त लोकतंत्र का पर्व, होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *