कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मुरली देवड़ा का आज तड़के मुम्बई स्थित उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता से राजनेता बने मुरली देवड़ा ने 1968 के मुंबई महानगर निगम
में कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ते हुए अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की। 1977 में श्री देवड़ा मुंबई के महापौर चुने गए थे। उन्होंने 1980 में मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन जनता पार्टी के रतन सिंह राजरा से हार गए। मगर अगले चुनाव में उन्होंने भाजपा के जयबन्ती बेन मेहता को बड़े मार्जिन से हराया। 2004 में वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित किए गए। श्री देवड़ा 2006 में यूपीए सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे। श्री देवड़ा 22 वर्ष तक मुंबई महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे।