नगरीय निकाय निर्वाचन-2014 के लिये जिले में स्थापित किये गये कंट्रोल रूम में निर्वाचन संबंधी सभी जानकारियाँ मिलेगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिये गये हैं।
कंट्रोल रूम के लिये प्रभारी अधिकारी अधिसूचित करने तथा कंट्रोल रूम प्रभारी के लिये निर्वाचन के दौरान वाहन की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये गये हैं। अधिकारी एवं कर्मचारियों के अवकाश संबंधी प्रकरणों का निराकरण भी कंट्रोल रूम प्रभारी के माध्यम से करवाने के निर्देश दिये गये हैं।