दृष्टिहीन मेधावी छात्रा कु. सृष्टि तिवारी

मध्यप्रदेश की 12वीं की वार्षिक परीक्षा में कला संकाय में मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दृष्टिहीन मेधावी छात्रा कु. सृष्टि तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। कु. सृष्टि ने हायर सेकेण्डरी परीक्षा में यह उल्लेखनीय सफलता हासिल कर दमोह जिले ही नहीं, वरन पूरे प्रदेश में निःशक्तजन का गौरव बढ़ाया है।श्री भार्गव ने कक्षा 10वीं तथा 12वीं की वार्षिक परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले प्रदेश के सभी निःशक्त विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा है कि मेधावी छात्र-छात्राओं को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा सभी जरूरी प्रोत्साहन एवं सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *