भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि यूपीए सरकार आर्थिक, कूटनीतिक, आंतरिक सुरक्षा और भ्रष्टाचार पर काबू पाने सहित सभी मोर्चों पर विफल रही है। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश की मौजूदा स्थिति चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान महंगाई बढ़ने से आम लोगों की तकलीफें और बढ़ी हैं। श्री जेटली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावों में सरकार की खामियों को उजागर करेगी।