सशस्त्र सेना झडां दिवस के सुअवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भोपाल कर्नल डी.सी.गोयल द्वारा कमिश्नर भोपाल संभाग श्री एस.बी.सिंह को प्रतीक ध्वज लगाकर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस
के बारे में अवगत कराया गया। कर्नल श्री गोयल ने बताया कि देश के स्वतंत्र होने के पश्चात 1949 को केन्द्रीय रक्षा समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि यह दिवस हर वर्ष 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के रूप में मनाया जायेगा। एकत्र की गई धन राशि के बदले में छोटे झण्डे एवं कार प्रतीक दिये जायेगें। हमारे देश की भूमि एवं समुद्री सीमा ग्यारह देशों से लगी हुई है जिससे उसकी सुरक्षा एवं देश पर मंडराने वाले खतरों से निपटने के लिए हमारी सेना को सदैव तैयार रहना है साथ ही बिना किसी बाधा के देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए भी यह जरूरी है।