प्रदेश में गरीब परिवारों के लिये 5 लाख मकान बनेंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 5 वर्ष में गरीब परिवारों के लिये 5 लाख मकान बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर इंदौर में चलने वाले आटो रिक्शा, वेन, टाटा मेजिक सहित अन्य छोटे

लोक परिवहन वाहनों में जीपीएस लगाने के लिये 8 करोड़ रूपये दिये जायेंगे। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार महिलाओं एवं बेटियों के मान-सम्मान एवं सुरक्षा के लिये कटिबद्ध है। श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अवैध कालोनियों को वैध एवं नियमित किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज इंदौर में करोड़ों रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन कर रहे थे। श्री चौहान ने इंदौर भ्रमण के दौरान संवाद नगर में साढ़े 8 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने गीता नगर से परिचारिका नगर को जोड़ने के लिये एक करोड़ की लागत से बनायी गयी पुलिया का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया, सुश्री उषा ठाकुर तथा श्री सुदर्शन गुप्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *