प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल आकाशवाणी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संबोधित करेंगे। रेडियो पर श्री मोदी का यह तीसरा संबोधन होगा। कार्यक्रम में श्री मोदी नशीले पदार्थों की लत के बारे में चर्चा करेंगे।
श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बारे में लोगों को अपने विचार और सुझाव देने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि ये सुझाव बहुत ही लाभदायक हैं। मन की बात कार्यक्रम, आकाशवाणी के पूरे नेटवर्क पर कल सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह newsonair.nic.in पर भी उपलब्ध होगा। यह कार्यक्रम डीडी न्यूज, डीडी भारती, निजी एफएम रेडियो चैनलों और निजी टेलीविजन चैनलों पर भी उपलब्ध होगा।