उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा 17 लाख लागत के 5 कार्य का भूमि-पूजन

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने 17 लाख 25 हजार की लागत के 5 निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने वार्ड 23 स्थित कृष्णा नगर में नाली और प्रताप नगर में पुलिया निर्माण का भूमि-पूजन किया।

इनकी लागत 4 लाख 45 हजार है। श्री गुप्ता ने 12 दफ्तर के पास शेड नंबर 9 के पीछे सीमेंट-कांक्रीट रोड एवं गली निर्माण का भूमि-पूजन किया। इस कार्य के लिये 4 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। उन्होंने शासकीय माध्यमिक शाला कोटरा में 5 लाख 50 हजार की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमि-पूजन किया। श्री गुप्ता ने ज्योतिबा फूले नगर में बौद्ध विहार की बाउण्ड्री वाल एवं नाली निर्माण का भी भूमि-पूजन किया। इसकी लागत 3 लाख 50 हजार रुपये है। श्री गुप्ता ने सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *