सिडनी में एक कैफे में कई लोगों को बंधक बनाया

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आतंकी संगठन आईएस के सीएफआर बंदूकधारी ने एक व्‍यस्‍त कैफे में कई लोगों को बंधक बना लिया है। ऑस्ट्रेलियाई एबीसी टेलीविजन ने खबर दी है कि मार्टिन प्लेस के एक कैफे में खिड़की

पर हाथ उठाये कम से कम तीन लोगों को देखा जा सकता है। आईएसआईएस का झंडा भी कैफे की खिड़की पर देखा गया है। प्रत्‍यक्षदर्शियों ने गोलियों की आवाज सुनाई देने का दावा किया है। सशस्त्र पुलिस बल ने सिडनी के मार्टिन प्लेस की घेराबंदी कर ली है। पुलिस ने लोगों को इस क्षेत्र में न जाने की सलाह दी है। सिडनी ऑपेरा हाउस को खाली करा लिया गया है। ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट ने इस घटना पर गहरी चिंता व्‍यक्‍त की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि आज सुबह कैबिनेट की राष्‍ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *