निवेशकों के विश्वास का रखेंगे सम्मान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ मंत्रालय में उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों और निवेशकों ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवेशकों को सरकार की तरफ से पूरे सहयोग का आश्वासन

देते हुए कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास की दर को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है। निवेशकों के विश्वास का सम्मान रखा जायेगा। मुख्यमंत्री से आज मुलाकात करने वाले निवेशकों में सुजलान एनर्जी के श्री तुलसी तांते, श्री विनोद पंड्या, अनिक फेरो एलायंस, सार्थक इंडस्ट्रीज झाबुआ, इंडस मेगा फूड पार्क के प्रबंध संचालक श्री राजू, लघु उद्योग भारती महिला इकाई-उज्जैन की श्रीमती सीमा वैध शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *