मुख्यमंत्री श्री चौहान को भेंट किया सी.एस.आई. निहिलेंट अवार्ड

मध्यप्रदेश को ई–गवर्नेंस के लिए सी.एस.आई. निहिलेंट अवार्ड 2013-14 से पुरस्कृत किया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को आज यहाँ मंत्रालय में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने पुरस्कार भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और ई-गवर्नेंस को सुदृढ़ करने के प्रयासों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश को जनहित में ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य एवं उपलब्धियों, नवाचार एवं अभिनव पहल के लिए यह प्रतिष्ठित अवार्ड दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री हरिरंजन राव एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *