आर्मी स्‍कूल पर तालिबानी आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 18 बच्‍चों सहित 21 लोग मारे गये

पाकिस्‍तान में आज पेशावर के आर्मी स्‍कूल पर तालिबानी आतंकवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 18 बच्‍चों सहित 21 लोग मारे गये हैं। काले कपड़ों में कई आतंकवादी वारसक रोड के आर्मी पब्लिक स्‍कूल में घुस गये

और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्‍कूल की घेराबंदी कर ली गई है और लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। हमले के समय स्‍कूल में लगभग पांच सौ विद्यार्थियों और शिक्षकों के होने का अनुमान है।  तहरीके-तालिबान-पाकिस्‍तान के एक प्रवक्‍ता ने इस हमले की जिम्‍मेदारी लेने का दावा किया है। एक अधिकारी ने बताया कि हमले में लगभग छह आतंकवादी शामिल थे। अभी भी सैकड़ों बच्‍चे स्‍कूल के अंदर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *