प्रदेश को आगे बढ़ाने पूरी क्षमता से करें काम

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश को आगे बढ़ाने में पूरी क्षमता से काम करें। प्रजातंत्र में सारी व्यवस्थाएँ जनता की सेवा के लिये बनायी गयी हैं।

श्री चौहान आज यहाँ प्रशासन अकादमी में आईएएस सर्विस मीट के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के कार्य करें। मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेशों की कतार में अग्रणी बनाने के सपने को साकार करें। उन्होंने प्रदेश को हाल ही में घोषित कृषि कर्मण अवार्ड का उल्लेख करते हुए कहा कि हमने गेहूँ उत्पादन में इस बार पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। दायरे से बाहर निकलकर अपने काम में आनंद लें। मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के एम. पी. केडर की देश में विशेष पहचान है। प्रदेश में कार्य करने का अनुकूल और सुविधाजनक माहौल है। प्रदेश की जनता को पारदर्शी, संवेदनशील और प्रभावी प्रशासन देने हम संकल्पबद्ध हैं। आरंभ में आई. ए. एस. एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बी. पी. सिंह ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के सचिव श्री नीतिश व्यास तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष श्री संजय शुक्ला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *