वयोवृद्ध गांधीवादी और स्वतंत्रता सेनानी चुन्नीभाई वैद्य का आज सवेरे अहमदाबाद में देहान्त हो गया। वे 97 वर्ष के थे। सच्चे गांधीवादी और सर्वोदय आंदोलन के पुराने सिपाही चुन्नीभाई वैद्य ने अपने जीवन की शुरूआत स्वाधीनता आंदोलन से की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी चुन्नीभाई वैद्य के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। अपने संदेश में श्री मोदी ने प्रख्यात गांधीवादी नेता के देहान्त पर उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।