बैरागढ़ के स्थान पर संत हिरदाराम नगर का होगा अधिक से अधिक उपयोग

कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बैरागढ़ का नाम अब संत हिरदाराम नगर होगा। जारी आदेश में कहा गया है कि बैरागढ़ को अब परिवर्तित नाम संत हिरदाराम नगर के नाम से जाना,माना एवं समझा जाए।

अब सभी कार्यालयों द्वारा उनके कार्यों एवं संदर्भों के लिए ग्राम बैरागढ़ के स्थान पर संत हिरदाराम नगर का अधिक से अधिक उपयोग किया जाये। ज्ञातव्य है कि राजस्व विभाग द्वारा समसंख्यक अधिसूचना 03 अप्रैल 2013 द्वारा मध्यप्रदेश राजपत्र 05 अप्रैल 2013 में प्रकाशित की गई है, के अनुसार भारत सरकार गृह मंत्रालय के पत्र 26 फरवरी 2013 द्वारा संसूचित अनापत्ति के अनुसरण में भोपाल जिले के ग्राम बैरागढ़ का नाम परिवर्तित कर संत हिरदाराम नगर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *