प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व के दस सबसे ऐसे प्रभावशाली नेताओं में शीर्ष पर रखा गया है जो अपने देश के लिए विकास की नीतियां लागू कर रहे हैं। हारवर्ड विश्वविद्यालय के केनेडी स्कूल आफ गवर्नमेंट द्वारा कराए गए सर्वेक्षण
के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पीछे छोडते हुए 87 दशमलव आठ प्रतिशत लोगों ने श्री मोदी के नाम का अनुमोदन किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में यह बात बताई गई है।