उत्‍तर प्रदेश में मरने वालों की संख्‍या 124 हुई

पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच तीन बेघर लोगों की मौत हो गई है। उपराज्यपाल नजीब जंग ने यह सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों

को सख्त आदेश दिया है कि सभी बेघर लोगों को समुचित शेल्टर उपलब्ध कराए जाएं। दिल्ली सरकार ने शहर में 223 रैन बसेरे स्थापित किए हैं लेकिन बेघर लोगों को अब भी विभिन्न स्थानों पर खुले में रात बिताते देखा जा सकता है। राजधानी में आज न्‍यूनतम तापमान दो दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से पांच डिग्री कम है। तड़के घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। 21 अंतरराष्‍ट्रीय और घरेलू उड़ानों में विलम्‍ब हुआ है। राजधानी आने वाली 60 से अधिक रेलगाडि़यां देरी से चल रही हैं। दिल्‍ली से रवाना होने वाली 24 रेलगाडि़यों का समय बदला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहने की संभावना है लेकिन न्‍यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों में राज्य में ठंड और घने कोहरे से जुड़ी दुर्घटनाओं में 25 और लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में इस मौसम में ठंड और कोहरे से जुड़ी दुर्घटनाओं में 124 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *