मध्यप्रदेश को विश्व का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये संकल्पित हों

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शुभकामना संदेश में लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार समुदाय के परस्पर सहयोग की स्थापित परंपरा को मजबूत बनाकर विकास के नये पड़ाव तय करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। कभी पिछड़ा कहलाने वाले मध्यप्रदेश की आज आर्थिक वृद्धि दर और कृषि विकास दर देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। श्री चौहान ने नागरिकों का आव्हान किया है कि वे परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा के जरिए प्रधानमंत्री की सोच मेक इन इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिये संकल्पित हों। नागरिक कर्त्तव्यों का सर्वश्रेष्ठ पालन करते हुए स्वच्छ, समृद्ध और शक्तिशाली मध्यप्रदेश बनाने में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *