नगरीय निकायों में निर्वाचन के दौरान प्रिन्ट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के संभावित दुरूपयोग पर नियंत्रण करने एवं स्वतंत्र तथा निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चत करवाने के उद्धेश्य से राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण
एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष राज्य निर्वाचन आयोग सचिव श्री जी.पी. श्रीवास्तव हैं। समिति में प्रेक्षक श्री मोती सिंह, विषय विशेषज्ञ श्री जे.पी. व्यास, पत्रकार श्री गिरीश उपाध्याय और डॉ. महावीर सिंह को सदस्य बनाया गया है। संयुक्त संचालक जनसंपर्क सुश्री रश्मि देशमुख समिति की सचिव होंगी।