भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व निर्वाचन आयुक्त डॉ. कुरैशी के नेतृत्व में श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में पर्यवेक्षक दल के रूप में गये अधिकारियों ने राजनैतिक दलों और आमजन से भेंट की। दल में मध्यप्रदेश
के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री जयदीप गोविंद के अलावा संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एस.एस. बंसल और आयोग के संचालक श्री धीरेन्द्र ओझा भी शामिल हैं। पर्यवेक्षक दल 11 जनवरी तक श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उपस्थित रहेगा।