कान्हा टाइगर रिजर्व से 7 बारासिंघा पहुँचे वन-विहार

वन विभाग ने आज कान्हा टाइगर रिजर्व से 7 बारासिंघा को भोपाल के वन-विहार राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित करने में कामयाबी हासिल की। बारासिंघा की विलुप्तप्राय उप प्रजाति हार्ड ग्राउंड बारासिंघा के संरक्षण

की दिशा में यह एक अति-महत्वपूर्ण प्रयास है। बारासिंघा को मध्यप्रदेश का राज्य पशु होने का गौरव भी प्राप्त है। वन अधिकारियों और चिकित्सकों की देख-रेख में विशेष रूप से निर्मित वाहन में लाये गये बारासिंघा को उनके लिये पहले से तैयार किये गये कंजर्वेशन ब्रीडिंग इनक्लोजर में रखा गया है। राज्य पशु बारासिंघा के कान्हा टाइगर रिजर्व से वन-विहार में ट्रांसलोकेशन के लिये भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन से अनुमति प्राप्त कर केप्चर रणनीति तैयार की गई थी। कान्हा में 7 जनवरी को सुबह 6 बजे से आरंभ केप्चर प्रक्रिया में विशेष रूप से निर्मित बोमा में दोपहर 12.30 बजे तक 7 बारासिंघा को केप्चर कर भोपाल के लिये रवाना किया गया। केप्चर प्रक्रिया का नेतृत्व अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) श्री सुहास कुमार और क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व श्री जसबीर सिंह चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *