प्रधानमंत्री ने पीआईओ और ओसीआई दोनों कार्ड आपस में मिलाने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय मूल के लोगों-पीआईओ और ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया-ओसीआई दोनों कार्ड आपस में मिलाने की घोषणा की है।

गांधीनगर में आज प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सभी को समान लाभ मिलेंगे क्‍योंकि वे भारतवंशियों के सामने आ रही समस्‍याओं को जानते हैं। उन्‍होंने कहा कि कुछ देशों के लिए आगमन पर वीजा की सुविधा दी जा रही है। हमने कहा था पी आई ओ कार्ड होल्‍डर को आजीवन वीज़ा दिया जायेगा, वो काम हो चुका है। अब आपको एम्‍बेसी के चक्‍कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दूसरी एक समस्‍या थी, वो क्‍या थी वो अभी भी मेरी समझ में नहीं आता है। जो पीआईओ कार्ड होल्‍डर जो थे, और भारत में आकर रहते थे, उनको हर सप्‍ताह पुलिस स्‍टेशन जाना पड़ता था, हाजिरी लगानी पड़ती थी । लेकिन जब यह काम करने की जिम्‍मेदारी मेरी आयी, ये नियम अब समाप्‍त कर दिया गया है। ये एक स्‍वाभिमान का विषय है, सम्‍मान का विषय है। श्री मोदी ने कहा कि भारत में अवसर प्रवासी युवाओं का इंतजार कर रहे हैं। श्री मोदी ने घोषणा की कि उन्‍होंने अब तक पचास से ज्‍यादा वैश्विक नेताओं से मुलाकात की है और लगभग सभी भारत के साथ काम करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *