असम में सुरक्षा बलों ने आठ बोडो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

असम में सुरक्षाबलों ने कल रात नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड-संगबिजित गुट के आठ उग्रवादियों और उनके साथियों को कोकराझार और शोणितपुर जिलों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार

दो लोग हाल में कोकराझार जिले में हुए नरसंहार में शामिल थे। गिरफ्तार उग्रवादियों से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए कचुगांव थाने के अंतर्गत घने जंगल से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए। एक अन्‍य घटना में शोणितपुर जिले से दो बोडो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। कोकराझार और शोणितपुर जिलों में नरसंहार में 81 लोग मारे गए थे। केन्‍द्रीय गृह राज्‍यमंत्री किरेन रिजिजू असम की कानून और व्‍यवस्‍था की स्थिति की समीक्षा के लिए इस समय गुवाहाटी में बैठक कर रहे हैं। राज्‍य सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारी बैठक में भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *