केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने कोयला खण्ड आवंटन घोटाले के संबंध में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का बयान दर्ज किया है। 2005 में हिंडालको को ओडिशा में तालाबीरा-2 कोयला खण्ड
के आवंटन में कथित अनियमितता के सिलसिले में श्री सिंह का बयान रविवार को दर्ज किया गया। श्री सिंह उस समय कोयला मंत्रालय का प्रभार भी देख रहे थे। पिछले वर्ष 16 दिसम्बर को नई दिल्ली में सीबीआई की विशेष अदालत ने यह मामला बंद करने की रिपोर्ट स्वीकार करने से इंकार कर दिया था।