गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर प्रदेश की सभी शासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में बच्चों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में विशेष-भोज की व्यवस्था रहेगी।
साथ ही राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना द्वारा संचालित शालाओं और मदरसों, जिन्हें सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सहायता दी जा रही है, के विद्यार्थियों के लिये भी विशेष-भोज की व्यवस्था होगी। गणतंत्र दिवस पर जिला कलेक्टर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत और मुख्य अतिथि भी जिले की किसी भी शाला में जाकर मध्यान्ह भोजन के विशेष-भोज में विद्यार्थियों के साथ शामिल होंगे।