गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित लाल परेड मैदान में राज्यपाल की उपस्थिति में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी में पदस्थ शासकीय सेवकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने सभी विभाग से आग्रह किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने समस्त विभागाध्यक्ष और विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव आदि को इसके लिए पत्र भेजकर अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी को निर्देशित करने को कहा है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि भोपाल स्थित शासकीय भवनों पर किया जाने वाला ध्वजारोहण 26 जनवरी को प्रात: 9 बजे से पूर्व कर लिया जाये ताकि सभी अधिकारी और कर्मचारी लाल परेड मैदान के समारोह में उपस्थित हो सकें।