राज्यपाल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई

राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने आज राजभवन सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

राज्यपाल श्री यादव ने इस अवसर पर कहा कि उनके उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्रित्व काल में ही देश में सबसे पहले 18 वर्ष आयु के युवकों को मतदान करने का अधिकार दिया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी ने पूरे देश में 18 वर्ष आयु के युवकों को मतदान का अधिकार दिया था। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री विनोद सेमवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *