सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे ने कहा है कि वे नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ नया आंदोलन शुरू करेंगे क्योंकि वह कालाधन वापस लाने और लोकपाल नियुक्त करने का अपना वादा पूरा नहीं कर पायी है।
श्री हजारे कल शाम महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अपने गांव रालेगण सिद्दी में बातचीत कर रहे थे। मोदी सरकार की आलोचना करते हुए श्री हजारे ने कहा कि जनता इस सरकार को सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गंभीर नहीं है इसीलिए लोकपाल, भूमि अधिग्रहण अधिनियम और कालाधन के मुद्दे पर एक बार फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा।