बंगलादेश में छह जनवरी से जारी सड़क रोको आंदोलन के बीच आज बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी- बीएनपी के नेतृत्व में 20 दलों के मुख्य विपक्षी गठबंधन ने 72 घंटे के देशव्यापी बंद का आह्वान किया है।
बीएनपी की प्रमुख खालिदा जिया के कार्यालय को ध्वस्त करने और उन्हें गिरफ्तार करने के कथित प्रयासों के विरोध में इस बंद का आह्वान किया गया है।