रेल मंत्री ने डीज़ल की कीमतों में गिरावट के बावजूद रेल यात्री भाड़ों में कटौती से इनकार किया

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि डीज़ल की कीमतों में गिरावट के बावजूद रेल यात्री भाड़ों में कटौती की उम्मीद नहीं दिखती। वदोदरा में कल नेशनल अकादमी फॉर इंडियन रेल्वेज के 64वें स्थापना दिवस

के मौके पर अलग से बातचीत में उन्होंने कहा कि यात्री भाड़े में बड़ी मात्रा में सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की आकांक्षाओं को पूरा करना और रेल सेवाओं का आधुनिकीकरण भी करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय रेल में मांग और आपूर्ति में बड़ा अंतर है और इसके लिए पूंजी की काफी कमी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भारतीय रेल के लिए नई योजना तैयार की है जिसकी घोषणा इस महीने की 26 तारीख को रेल बजट में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *